About Me

My photo
"खेल सिर्फ चरित्र का निर्माण ही नहीं करते हैं, वे इसे प्रकट भी करते हैं." (“Sports do not build character. They reveal it.”) shankar.chandraker@gmail.com ................................................................................................................................................. Raipur(Chhattigarh) India

Tuesday, 8 March 2011

विश्व कप : टेलर के सामने पाक पस्त

 न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 110 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
रोस टेलर
पल्लेकेल.  बर्थडे ब्वाय रोस टेलर की अपने 27वें जन्मदिन पर विस्फोटक शतकीय पारी (नाबाद 131) और तेज गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को मंगलवार रात ग्रुप-ए के मुकाबले में 110 रन से करारी शिकस्त देकर विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर लिया। रोस टेलर मैन आफ द मैच रहे।
 टेलर ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 124 गेंदों में आठ चौके और सात गगनचुंबी छक्के जडेÞ।  टेलर की इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 302 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। कीवी बल्लेबाजों ने आखिरी पांच ओवरों में दस छक्के और छह चौके जड़ते हुए 100 रन बटोर डाले।
 इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद फिर उबर नहीं सकी। पाकिस्तान ने अपने चार विकेट 23 रन पर और छह विकेट 66 रन पर गंवा दिए थे। पाकिस्तानी पारी अंतत: 41.4 ओवर में 192 रन पर सिमट गई।  न्यूजीलैंड इस जीत के साथ चार मैचों से छह अंक लेकर ग्रुप-ए में अंकों के लिहाज से पाकिस्तान के बराबर चोटी पर आ गया है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों के छह-छह अंक हैं। न्यूजीलैंड ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ आठ मैचों में यह दूसरी जीत दर्ज की है। तेज गेंदबाज टिम साउथी ने शुरुआती छह विकेटों में से तीन विकेट और काइल मिल्स ने दो विकेट निकालकर पाकिस्तानी पारी को झकझोर दिया। कीवी तेज गेंदबाजों के इस आक्रमण से पाकिस्तानी बल्लेबाजी फिर संभल नहीं पाई।
 अब्दुल रज्जाक (62) का जुझारू  अर्धशतक भी पाकिस्तान को जीत के आस पास नहीं ले जा सका1 शीर्षक्रम की निराशा के बावजूद उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ उपयोगी साझीदारियां कर अपने प्रशंसकों की उम्मीदें बंधाने की पूरी कोशिश की लेकिन लक्ष्य उनसे बहुत दूर रह गया। रज्जाक ने 74 गेंदों का सामना कर नौ चौकों की मदद से 62 रन बनाए और 42वें ओवर में जाकर 191 रन के टीम स्कोर पर आउट हुए। यह रज्जाक का संघर्ष ही था जिसकी बदौलत पाकिस्तान के हार का अंतर 100 रन के पास रहा वर्ना उसे और भारी पराजय झेलनी पड़ती। इसी ओवर में पाकिस्तान की पारी सिमट गई। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खौफनाक रही। साउथी ने मोहम्मद हफीज (पांच) को पगबाधा कर दिया। पाकिस्तान का स्कोर अभी 23 रन पहुंचा था कि मिल्स ने अहमद शहजाद (10) को पगबाधा कर दिया और फिर इसी ओवर की चौथी गेंद पर यूनुस खान (शून्य) को बोल्ड कर पाकिस्तानी समर्थकों को सकते में डाल दिया।  अगले ही ओवर में साउथी की पहली गेंद पर कामरान अकमल (आठ) स्लिप में टेलर को कैच थमा बैठे। उपकप्तान मिस्बा उल हक साउथी का तीसरा शिकार बने। उन्होंने सात रन बनाए। मिस्बाह का कैच स्काट स्टायरिस ने लपका। कप्तान शाहिद आफरीदी (17) ने हालांकि नौ गेंदों पर दो चौके और एक छक्का उड़ाया। मगर जैकब ओरम ने उन्हें बोल्ड कर पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट पर 66 रन कर दिया। सातवें विकेट के लिए रज्जाक ने उमर अकमल (38) के साथ मिलकर थोडा संघर्ष किया लेकिन दोनों खिलाड़ी 36 रन ही जोड़ सके थे कि तभी नाथन मैकुलम ने उमर अकमल को ओरम के हाथों कैच करवा पाकिस्तान की रही सही उम्मीदें भी तोड़ दीं।
 हालांकि रज्जाक ने एक छोड़ से संघर्ष जारी रखा और अब्दुर रहमान के साथ 23 रन जोड़े जिसमें रहमान का योगदान मात्र एक रन था। इसके बाद उन्होंने उमर गुल (नाबाद 34) के साथ नौंवे विकेट के लिए 66 रन की जीवट साझीदारी की। रज्जाक के आउट होने के बाद आये शोएब अख्तर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये और पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा।
इससे पहले टेलर के सात छक्कों में से दो जबर्दस्त छक्के तो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरे। टेलर ने जैकब ओरम (25) के साथ सातवें विकेट की तूफानी साझेदारी में मात्र 3.4 ओवर में 85 रन ठोक डाले। ओरम भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने सिर्फ नौ गेंदों में एक चौका और तीन छक्के उड़ाए।
 बर्थडे ब्वाय टेलर ने अपने 27वें जन्मदिन को तूफानी अंदाज में मनाते हुए तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर के पारी के 47वें ओवर में तीन छक्के और दो चौकों सहित 28 रन बटोरते हुए विश्वकप का अपना पहला और कुल चौथा शतक बना दिया। टेलर को हालांकि शून्य और आठ के स्कोर पर शोएब की गेंद पर ही दो जीवनदान मिले थे जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।  इसके बाद 49वें ओवर में टेलर ने अब्दुल रज्जाक की गेंदों पर तीन छक्के और दो चौके उठाते हुए 30 रन बटोर डाले। यानि दो तेज गेंदबाजों पर टेलर ने दो ओवर में 58 रन बटोरे। टेलर अपनी इस पारी में सात छक्के उडाने के साथ ही इस विश्वकप में सर्वाधिक सात छक्के मारने वाले आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन की बराबरी पर आ गए हैं।
 पाकिस्तान के गेंदबाजों ने स्लाग ओवरों खासकर अंतिम चार ओवरों में बेहद खराब गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। शोएब अख्तर और अब्दुल रज्जाक ने एक के बाद एक फुल टास गेंदें डालकर टेलर और ओरम को छक्के उड़ाने का मौका दे दिया। टेलर और ओरम जहां छक्के उड़ा रहे थे वहीं उनके एक-एक शाट पर पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी के चेहरे से हवाइयां उड़ती जा रही थी। न्यूजीलैंड का 45 ओवर की समाप्ति पर पांच विकेट पर 202 रन का स्कोर था। लेकिन अंतिम पांच   ओवरों में न्यूजीलैंड ने 100 रन ठोककर अपने स्कोर को 300 रन के पार पहुंचा दिया। पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज उमर गुल रहे जिन्होंने 32 रन देकर तीन विकेट लिए।  शोएब अख्तर ने नौ ओवर में 70 रन. अब्दुल रज्जाक ने चार ओवर में 49 रन और अब्दुर रहमान ने दस ओवर में 60 रन लुटाए1 पिछले तीन मैचों में 14 विकेट लेने वाले आफरीदी इस बार 55 रन देकर एक विकेट ही ले पाए।
 टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे न्यूजीलैंड की शुरआत खराब रही और ब्रैंडन मैकुलम छह रन बनाकर आउट हो गए। मैकुलम को शोएब ने बोल्ड किया। लेकिन इसके मार्टिन गुप्तिल ने ताबड़तोड़ शाट लगाते हुए छह चौकों की मदद से 57 रन ठोके जबकि दूसरे छोर पर जेमी होव मूकदर्शक बनकर खडेÞ रहे। गुल ने होव (चार) को पगबाधा किया।  इसके बाद गुप्तिल और टेलर के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई। टेलर ने एक छोर संभालकर खेलते हुए न्यूजीलैंड की पारी को बांधे रखा। हालांकि जेम्स फ्रेंकलिन एक रन बनाकर,  स्काट स्टायरिस 28 रन बनाकर और नाथन मैकुलम 19 रन बनाकर आउट हुए।
 46वें ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 210 रन था लेकिन इसके बाद टेलर के रौद्र रूप से पाकिस्तानी गेंदबाज सहम गए और देखते ही देखते न्यूजीलैंड का स्कोर चौकों-छक्कों की उडान के साथ 300 पार कर गया।  न्यूजीलैंड की ओर से साउदी ने आठ ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि काइल मिल्स, स्टायरिस और नाथन मैकुलम को दो-दो विकेट मिले। एक विकेट जैकब ओरम के खाते में गया।
-----------------------------
 स्कोर कार्ड
न्यूजीलैंड                                          रन    गेंद    4    6
गुप्तिल बो अफरीदी                             57    86    6    0
मैक्कुलम बो अख्तर                          6    3    0    1
हाउ पगबाधा बो गुल                         4    29    0    0
टेलर नाबाद                                    131    124    8    7
फ्रैंकलिन पगबाधा बो हफीज             1    2    0    0
स्टायरिस पगबाधा बो गुल              28    37    1    0
नाथन मैक्कुलम बो गुल                 19    10    1    2
ओरम कै गुल बो रहमान                 25    9    1    3
मिल्स नाबाद                                7    3    1    0
अतिरिक्त : 24, कुल :  50 ओवर में 7 विकेट पर 302 रन। 
विकेटपतन : 1-8 (ब्रेंडन मैक्कुलम, 0.4), 2-55 (जैमी हाउ, 12.3), 3-112 (मार्टिन गुप्तिल, 28.5), 4-113 (जेम्स फ्रैंकलिन, 29.1), 5-175 (स्काट स्टायरिस, 41.6), 6-210 (नाथन मैक्कुलम, 45.5), 7-295 (जैकब ओरम, 49.3).  
गेंदबाजी : शोएब अख्तर 9-0-70-1, अब्दुर रहमान 10-0-60-1, उमर गुल 10-1-32-3, अब्दुल रज्जाक 4-0-49-0, शाहिद अफरीदी 10-0-55-1, मोहम्मद हफीज 7-0-26-1.
पाकिस्तान                                      रन    गेंद    4    6
हफीज पगबाधा बो साउथी                 5    6    1    0
शेहजाद पगबाधा बो मिल्स              10    16    1    0
कामरान कै टेलर बो साउथी             8    16    1    0
यूनुस बो मिल्स                               0    3    0    0
मिस्बाह कै स्टायरिस बो साउथी     7    31    0    0
उमर कै ओरम बो नाथन               38    58    3    0
अफरीदी बो ओरम                         17    9    2    1
रज्जाक कै ओरम बो स्टायरिस      62    74    9    0
रहमान पगबाधा बो नाथन            1    10    0    0
गुल नाबाद                                   34    25    3    1
अख्तर कै नाथन बो स्टायरिस       0    2    0    0
अतिरिक्त : 10, कुल :  41.4 ओवर में 192 रन (आलआउट)।
विकेटपतन : 1-5 (मो. हफीज, 1.2), 2-23 (अहमद शेहजाद, 6.1), 3-23 (यूनुस खान, 6.4), 4-23 (कामरान अकमल, 7.1), 5-45 (मिस्बाह उल हक, 14.4), 6-66 (शाहिद अफरीदी, 17.1), 7-102 (उमर अकमल, 28.3), 8-125 (अब्दुर रहमान, 32.4), 9-191 (अब्दुल रज्जाक, 41.1), 10-192 (शोएब अख्तर, 41.4).
गेंदबाजी : काइल मिल्स 8-1-43-2, टिम साउथी 8-1-25-3, जैकब ओरम 10-1-47-1, जेम्स फ्रैंकलिन 5-0-26-0, नाथन मैक्कुलम 6-0-28-2, स्काट स्टायरिस 4.4-0-17-2.
-------------------------------------------------------------------------------
भारत भी दावेदार नहीं, विश्व कप 
सबके लिए खुला है : कपिल
नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान कपिलदेव ने आज कहा कि यह क्रिकेट इतिहास का सबसे खुला विश्व कप है जिसमें सह-मेजबान भारत सहित किसी भी एक टीम को खिताब का प्रबल दावेदार नहीं माना जा सकता।
 कपिल देश की प्रमुख शैक्षणिक संस्था यूईआई ग्लोबल का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह इतिहास का सबसे खुला विश्व कप है जिसमें आप किसी एक टीम को खिताब का प्रबल दावेदार नहीं मान सकते। आज जैसे हालात हैं उसमें कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया और इंग्लैंड की टीम आयरलैंड से हार गई। वो जमाना गया जब किसी एक टीम की बादशाहत होती थी। वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया ने कभी क्रिकेट की दुनिया पर राज किया था। लेकिन आज की तारीख में कोई भी टीम विश्व कप जीत सकती है। कपिल ने टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार मानने से इन्कार करते हुए कहा कि कौन कहता है कि भारत खिताब का प्रबल दावेदार है। यह सब मीडिया का किया धरा है। कागज पर भले ही ऐसा दिखता हो लेकिन खिताब तो मैदान पर प्रदर्शन के दम पर जीता जाता है। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी भारत की कमजोर कड़ी है और टीम का क्षेत्ररक्षण भी कमजोर है। चैंपियन बनने के लिए आपको खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होता है। मुझे लगता है कि टीम इंडिया पिछले दो वर्षों से जैसा प्रदर्शन कर रही है अगर वह वैसा ही प्रदर्शन करे तो टूर्नामेंट में काफी आगे तक जा सकती है।

Monday, 7 March 2011

विश्व कप : कनाडा की संघर्षपूर्ण जीत

 केन्या को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की
जिम्मी हंसरा
 नई दिल्ली. ग्रुप-ए के सोमवार को हुए मुकाबले में केन्या के 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा ने महज 45.3 ओवर में विजयी लक्ष्य पार कर लिया। आशीष बगाई (64)और जेएम डेविशन (04) नाबाद रहे। शानदार गेंदबाजी करने वाले हेनरी ओसिंडे मैन आफ द मैच रहे।
रिजवान चीमा 17 रन बनाकर ओटीनो की गेंद पर आउट हो गए। दूसरे विकेट के रूप में रूबिन सुरकारी रन आउट हुए। 13वें ओवर में गुनाशिकारा एक गेंद को आगे बढ़कर खेलने के चक्कर में स्टम्प आउट हुए। अमरबीर हांसरा (70) रन बनाकर नेहेमिया ओडियाम्बो की गेंद पर जेम्स के हाथों लपके गए। टायसन गार्डन (03) भी नेहेमिया का शिकार बने।
इससे पहले तन्मय मिश्रा (51) और थॉमस ओडोयो (51) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत केन्या ने खराब शुरूआत से उबरते हुए 198 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केन्याई टीम ने अपनी पारी में सभी विकेट गंवा दिए। तन्मय ने 73 गेदों पर तीन चौके लगाए जबकि पारी की अंतिम गेंद पर हरवीर बैदवान की यार्कर पर बोल्ड होने वाले ओडोयो ने 62 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का जड़ा। ओडोयो और तन्मय ने सातवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। तन्मय 166 रन के कुल योग पर जॉन डेविडसन की गेंद पर जुबिन सुरकारी के हाथों कैच आउट हुए। तन्मय ने इससे पहले कप्तान जिम्मी कामान्डे के साथ छठे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। कामान्डे 58 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाकर बालाजी राव की गेंद पर अशीष बगाई के हाथों लपके गए। हेनरी ओसिन्दे (24/4) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत कनाडा ने 57 रन के कुल योग पर ही केन्या के पांच बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटा दिया था लेकिन तन्मय और कप्तान ने उसे सहारा देते हुए कुल योग को तीन अंकों तक पहुंचाया। इसके बाद तन्मय और ओडोयो ने उसे सस्ते में सिमटने से बचा लिया। तन्मय ने अपने एकदिवसीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया लेकिन वह अपने इस प्रयास को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। दूसरी ओर, ओडोयो ने दबाव के बावजूद तेजी से खेलते हुए कुछ बहुत ही आकर्षक शॉट लगाए। ओडोयो ने एक रन लेकर अपने करियर का आठवां और विश्व कप का पहला अर्धशतक पूरा किया।
इससे पहले केन्या को कोलिन्स ओबयुआ के 31 रनों से भी काफी सहारा मिला था। कोलिन्स ने अपनी 35 गेंदों की तेज पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। केन्या का पहला विकेट उस समय गिरा जब उसका खाता भी नहीं खुला था। यह विकेट ओसिन्दे ने पारी की दूसरी गेंद पर ही मौरिस औमा को चलता करके लिया।औमा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद सात रन के कुल योग पर ओसिन्दे ने सेरेन वाटर्स का विकेट लिया। वाटर्स दो रन बना सके। कोलिन्स ने कुछ आकर्षक स्ट्रोक लगाए लेकिन बैदवान ने उन्हें आउट कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई।कोलिन्स का विकेट 41 रन के कुल योग पर गिरा था लेकिन उससे ठीक पहले ओसिन्दे ने उनके भाई डेविस ओबयुआ को दो रन के व्यक्तिगत योग पर आउट किया था।
अपना आखिरी मैच खेल रहे केन्या के सबसे अनुभवी खिलाड़ी स्टीव टिकोलो 12 रन बना सके। टिकोलो ने 20 गेंदों पर एक चौका लगाया। 
----------------------------------------------------------------------------
  स्कोर कार्ड
केन्या                                                      रन    गेंद    4    6
ओउमा कै बैदवान बो ओसिंडे                     0    2    0    0
वाटर्स बो ओसिंडे                                       2    13    0    0
सी. ओबुया बो बैदवान                               31    35    3    1
डी. ओबुया कै बगई बो ओसिंडे                   2    8    0    0
टिकोलो पगबाधा बो रिजवान                   12    20    1    0
तन्मय कै सुरकारी  बो डैविसन                51    73    3    0
कमांडे कै बगई बो बालाजी                      22    58    3    0
ओडोयो बो बैदवान                                 51    62    5    1
ओधियाम्बो बो ओसिंडे                            4    9    0    0
ओटिएनो कै हंसरा बो रिजवान                8    17    1    0
न्गोचे नाबाद                                         1    3    0    ०
अतिरिक्त : 14, कुल :  50 ओवर में 198 रन (आलआउट)।
विकेटपतन : 1-0 (ओउमा, 0.2), 2-7 (वाटर्स, 4.5), 3-21 (डी ओबुया, 6.6), 4-41 (कोलिन ओबुया, 11.3), 5-57 (टिकोलो, 14.6), 6-109 (जिम्मी कमांडे, 29.2), 7-166 (तन्मय मिश्रा, 42.1), 8-171 (ओधियाम्बो, 43.6), 9-193 (ओटिएनो, 48.6), 10-198 (ओडोयो, 49.6).
गेंदबाजी : हेनरी ओसिंडे 10-2-26-4, हरवीर बैदवान 10-1-41-2, पार्थ देसाई 3-0-20-0, रिजवान चीमा 9-1-30-2, जिम्मी हंसरा 3-0-15-0, बालाजी राव 10-0-36-1, जान डैविसन 5-0-26-1 .
कनाडा                                                 रन    गेंद    4    6
गुणसेकरा स्टंप्स ओउमा बो न्गोचे         18    27    3    0
रिजवान बो एटिएनो                              17    13    2    1
सुरकारी रनआउट                                 10    26    1    0
बगई नाबाद                                         64    97    7    0
हंसरा कै न्गोचे बो ओधियाम्बो             70    99    7    2
गोर्डन बो ओधियाम्बो                          3    11    0    0
डैविसन नाबाद                                    4    1    1    0
अतिरिक्त : 13, कुल :  45.3 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन। 
विकेटपतन : 1-19 (रिजवान चीमा, 3.4), 2-37 (जुबीन सुरकारी, 9.5), 3-48 (रुविंदु गुणसेकरा, 11.0), 4-180 (जिम्मी हंसरा, 42.5), 5-186 (टायसन गोर्डन, 44.5). 
गेंदबाजी : थामस ओडोयो 5-1-18-0, एटिएनो 8.3-0-45-1, अधियाम्बो 10-0-45-2, न्गोचे 10-2-26-1, जिम्मी कमांडे 5-0-25-0, कोलिंस ओबुया 2-0-15-0, स्टीव टिकोलो 5-1-24-0.
------------------------------------------------------------------------------

Sunday, 6 March 2011

विश्व कप : युवी के पंजे में फंसा आयरलैंड

भारत ने युवराज के आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड को पांच विकेट से हराया
धोनी और युवराज 
बेंगलुरु. युवराज सिंह (31/5, नाबाद 50 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन के आगे आयरलैंड विश्व कप में दूसरा उलटफेर का कारनामा नहीं दोहरा सका। अनुभवहीन आयरिश गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी का डटकर सामना करते हुए भारत ने विश्व कप के ग्रुप-बी के मुकाबले में 24 गेंद शेष रहते उसे पांच विकेट से हरा दिया, जिससे वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले युवराज सिंह मैन आफ द मैच रहे।
भारत को मैच जीतने में हालांकि काफी पसीना बहाना पड़ा लेकिन युवराज के करियर के 47वें अर्धशतक और सचिन तेंदुलकर (38), विराट कोहली (34) व यूसुफ पठान (नाबाद 30) की दमदार पारियों के साथ मेजबान टीम ने 46ओवर में पांच विकेट खोकर 210 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पूर्व आयरलैंड ने कप्तान विलियम पोटरफील्ड (75) और नील ओ ब्रायन (46) ने नायाब बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच हुई 111 रन की साझेदारी के बावजूद आयरिश टीम 47.5 ओवर में 207 रन बनाकर आउट हो गई। युवराज के अलावा जहीर खान ने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए। युवराज ने फिरकी का जादू चलाते हुए करियर में पहली बार पांच विकेट चटकाए जो विश्व कप इतिहास में बाएं हाथ के किसी स्पिनर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 87 रनों से हराया था वहीं दूसरा मैच उसने इंग्लैंड से टाई खेला था।
आयरलैंड से मिले छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सिर्फ पांच रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए। सहवाग को ट्रेंट जानसटन ने काट एंड बोल्ड किया। इसके बाद गौतम गंभीर (10) भी जल्दी चलते बने। गंभीर को भी जानसटन ने कुसैक के हाथों लपकवाकर पैवेलियन का रास्ता दिखाया। मात्र 24 रन पर दो विकेट गंवाने से सकते में आई टीम इंडिया के लिए सचिन (38) और कोहली ने संयम के साथ खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 15 ओवर में 63 रन की साझेदारी की। एक बार फिर तेंदुलकर बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन डोकरेल की गेंद को स्वीप करने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे और पगबाधा हो गए। कोहली को अब युवराज के रूप में बढ़िया साथ मिला और दोनों ने टीम को लक्ष्य की ओर अग्रसर किया। हालांकि अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कोहली दुर्भाग्यशाली तरीके से रनआउट हो गए। युवराज के शाट पर दो रन लेने के प्रयास में दोनों बल्लेबाजों में गफलत हो गई और परिणामस्वरूप कोहली रनआउट हो गए। कोहली ने 53 गेंदों में 34 रन बनाए। कोहली के स्थान पर जब कप्तान धोनी क्रीज पर आए तब टीम लक्ष्य से 108 रन दूर थी। आयरिश गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के बावजूद धोनी ने युवराज का बेहतरीन साथ दिया और 67 रन की साझेदारी कर लक्ष्य के नजदीक पहुंच रहे थे कि धोनी 34 रन बनाकर डोकरेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। धोनी के स्थान अब अब यूसुफ पठान मैदान पर आए और शुरुआती चार गेंदों में दो छक्का व एक चौका ठोंककर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
इससे पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत से पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण मिलने के बाद आयरलैंड की शुरुआत बहुत ही खराब रही।  जहीर ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर सलामी बल्लेबाज पाल स्टर्लिंग (0) को बोल्ड कर दिया। इसके पहले तीसरी गेंद पर पोटरफील्डका कैच स्लिप में पठान ने छोड़ दिया। जहीर ने अपने दूसरे ओवर में एड जोयसे (4) को चौका लगाने के बाद धोनी के हाथों कैच आउट करा दिया। आयरलैंड ने इस समय नौ रन बने थे लेकिन इसके बाद पोटरफील्ड और नील ने पारी को संभालते हुए शतकीय साझेदारी की और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। नील 78 गेंदों पर तीन चौके लगाने के बाद अपना अर्धशतक पूरा करने का इंतजार कर ही रहे थे लेकिन वह रन आउट हो गए। इसके बाद कप्तान का साथ देने एंड्रयू व्हाइट (5) क्रीज पर आए लेकिन युवराज ने उन्हें अपनी सीधी गेंद पर धौनीके हाथों कैच कराकर आयरलैंड को चौथा झटका दिया।
जहां स्थापित गेंदबाज आयरिश बल्लेबाजों का विकेट झटक पाने में नाकाम रहे वहीं युवराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक के बाद एक सफलता हासिल करते हुए पांच विकेट चटकाए। पोटरफील्ड,नील, एलेक्स कुसैक (24) और ट्रेंट जानसन (17) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाकर एतिहासिक जीत दिलाने वाले केविन ओ ब्रायन आज मात्र नौ रन बनाकर युवराज की गेंद पर काट एंड बोल्ड हो गए। पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ लचर गेंदबाजी करने वाले पीयूष चावला आज भी बहुत महंगे साबित हुए और आठ ओवर में बिना कोई सफलता हासिल किए 56 रन लुटा दिए।
युवी ने बनाया रिकार्ड
मैच में आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले युवराज सिंह ने रविवार को विश्व कप में एक नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया। वर्ल्ड कप में पांच विकेट लेकर अर्धशतक बनाने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक किसी खिलाड़ी को यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है।
-----------------------------
स्कोर कार्ड
आयरलैंड                                                    रन    गेंद    4    6
पोर्टरफील्ड कै हरभजन बो युवराज                75    104    6    1
स्टर्लिंग बो   जहीर                                        0    1    0    0
जोयसे कै धोनी बो जहीर                              4    5    1    0
एन ओब्रायन रनआउट                                 46    78    3    0
व्हाइट कै धोनी बो युवराज                            5    10    0    0
के ओब्रायन के एंड बो युवराज                       9    13    1    0
कुसैक पगबाधा बो युवराज                           24    30    3    0
मूनी पगबाधा बो युवराज                             5    17    0    0
जानसन पगबाधा बो मुनाफ                       17    20    2    0
डोकरेल कै धोनी बो जहीर                           3    10    0    0
रैनकिन नाबाद                                          1    1    0    0
ृअतिरिक्त : 18, कुल :  47.5 ओवर में 207 रन (आलआउट)।  
विकेटपतन : 1-1 (स्टर्लिंग, 0.4), 2-9 (जोयसे, 2.3), 3-122 (एन ओब्रायन, 26.5), 4-129 (एंड्रयू व्हाइट, 29.1), 5-147 (के ओब्रायन, 33.4), 6-160 (पोर्टरफील्ड, 37.1), 7-178 (जान मूनी, 41.5), 8-184 (कुसैक, 43.4), 9-201 (डोकरेल, 46.6), 10-207 (ट्रेंट जानसन, 47.5). 
गेंदबाजी : जहीर खान 9-1-30-3, मुनाफ पटेल 4.5-0-25-1, यूसुफ पठान 7-1-32-0, हरभजन सिंह 9-1-29-0, पीयूष चावला 8-0-56-0, युवराज सिंह 10-0-31-5.
भारत                                                  रन    गेंद    4    6
सहवाग कै एंड बो जानसन                   5    3    1    0
सचिन पगबाधा बो डोकरेल                  38    56    4    0
गंभीर कै कुसैक बो जानसन                10    15    2    0
कोहली रनआउट                                 34    53    3    0
युवराज नाबाद                                   50    75    3    0
धोनी पगबाधा बो डोकरेल                   34    50    2    0
यूसुफ नाबाद                                    30    24    2    3
अतिरिक्त : 9, कुल :  46 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन। विकेटपतन : 1-9 (वीरेंद्र सहवाग, 1.1), 2-24 (गौतम गंभीर 5.2), 3-87 (सचिन तेंदुलकर, 20.1), 4-100 (विराट कोहली, 23.4), 5-167 (धोनी, 40.1).
गेंदबाजी : बोयड रैनकिन 10-1-34-0, ट्रेंट जानसन 5-1-16-2, जार्ज डोकरेल 10-0-49-2, जान मूनी 2-0-18-0, पाल स्टर्लिंग 10-0-45-0, एंड्रयू व्हाइट 5-0-23-0, के ओब्रायन 1-0-3-0, कुसैक 3-0-18-0.
--------------------------------------------------
दक्षिण अफ्रीका फिर हुआ ‘चोकर्स’
इंग्लैंड की सनसनीखेज जीत
रवि बोपारा 
चेन्नई. तेज गेंदबाजों स्टुअर्ट ब्राड (15 रन पर चार विकेट) और जेम्स एंडरसन (16 रन पर दो विकेट) ने इंग्लैंड को आज नाजुक परिस्थिति से बाहर निकालते हुए अब तक के सबसे रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट विश्वकप के ग्रुप-बी मुकाबले में छह रन से सनसनीखेज जीत दिला दी।
 इंग्लैंड ने हालांकि 45.4 ओवर में 171 रन का सामान्य स्कोर खड़ा किया था लेकिन उसने दक्षिण अफ्रीका को 47.4 ओवर में 165 रन पर समेट दिया। दक्षिण अफ्रीका एक समय तीन विकेट पर 124 रन बनाकर आसान जीत की तरफ बढ रहा था लेकिन वह अपनी चोकर्स की छवि से बाहर नहीं निकल पाया और उसने जीता हुआ मैच गंवा दिया। इंग्लैंड की इस सनसनीखेज जीत का श्रेय उसके दोनों तेज गेंदबाजों एंडरसन और ब्राड को जाता है जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से मैच का रख ही बदल डाला। ब्राड ने 48वें ओवर में चार गेंदों के अंतराल में डेल स्टेन और मोर्न मोर्कल को आउट करते हुए इंग्लैंड को सनसनीखेज जीत दिलाने के बाद उसकी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा।  इस जीत के साथ इंग्लैंड अब चार मैचों में पांच अंक लेकर ग्रुप-बी में चोटी पर पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका के इस हार के बाद तीन मैचों में चार अंक हैं। इंग्लैंड को अपने अगले दो मुकाबले 11 मार्च को बंगलादेश से और 17 मार्च को वेस्टइंडीज से खेलने हैं। इंग्लैंड के लिए क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना था। इससे पहले तक उसके तीन मैचों से तीन अंक थे। वह आयरलैंड से सनसनीखेज हार झेल चुका था जबकि भारत से उसका मैच टाई रहा था।  उसकी टीम को दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाजों ने 171 रन पर ढेर कर दिया था। ये हालात किसी भी टीम का मनोबल तोड़ने के लिए काफी हो सकते हैं। लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने गजब का जज्बा दिखाया और हारी हुई बाजी पलट दी।
 दक्षिण अफ्रीका ने तीन रन के अंतराल में चार विकेट गंवाए और वह तीन विकेट पर 124 रन की सुखद स्थिति से सात विकेट पर 127 रन की नाजुक स्थिति में फंस गया। हालांकि मोर्न वान विक (13) और डेल स्टेन (20) ने आठवें विकेट की साझेदारी में महत्वपूर्ण 33 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को फिर से मुकाबले में लौटा दिया।  लेकिन चोकर्स का भूत एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका पर हावी हो गया। ब्रेस्नन ने वान विक को बोल्ड किया जबकि ब्राड ने नए स्पैल में लौटते हुए स्टेन को पगबाधा कर दिया। स्टेन ने हालांकि रेफरल मांगा लेकिन वह जानते थे कि वह आउट हो चुके हैं। स्टेन ने 31 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके लगाए।  इसी ओवर की चौथी गेंद पर मोर्कल विकेटकीपर मैट प्रायर को कैच दे बैठे। प्रायर का यह कैच पकडना था कि सारे इंग्लिश खिलाड़ी इस सनसनीखेज जीत की खुशी में झूम उठे और सबने प्रायर को गले लगा लिया।  इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज ब्राड ही रहे जिन्होंने 6.4 ओवर के करिश्माई प्रदर्शन में 15 रन देकर चार विकेट झटक लिए।  एंडरसन ने दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका के बढते कदमों पर ब्रेक लगा दी थी। माइकल यार्डी, टिम ब्रेस्नन और ग्रीम स्वान को एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड की पारी में शानदार 60 रन बनाने वाले रवि बोपारा को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। दक्षिण अफ्रीका ने सामान्य लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की। हाशिम अमला (42) और कप्तान ग्रीम स्मिथ (22) ने पहले विकेट के लिए 14 ओवर में 63 रन की साझेदारी की। स्वान ने स्मिथ को प्रायर के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया। ब्राड ने फिर सात रनों के अंतराल में अमला को बोल्ड किया और फिर जैक्स कैलिस (15) को विकेट के पीछे कैच देने के लिए मजबूर कर दिया। पिछले दो मैचों में लगातार शतक बनाने   वाले ए बी डीविलियर्स (25) और फाफ डू प्लेसिस (17) टीम के स्कोर को 124 तक ले गए। लेकिन इंग्लैंड की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम दबाव में आ चुकी थी। एंडरसन ने जैसे ही डी विलियर्स को बोल्ड किया इसके बाद तो इंग्लैंड पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका पर हावी हो गया और उसने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए जीत हासिल कर ही दम लिया।
 दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अपने दोनों स्पिनरों रोबिन पीटरसन और इमरान ताहिर की मेहनत पर पानी फेर दिया। लेग स्पिनर ताहिर ने  38 रन पर चार विकेट और लेफ्ट आर्म स्पिनर पीटरसन ने 22 रन पर तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को 171 रन पर समेट दिया था। इंग्लैंड की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले ही ओवर में तीन गेंदों में दो विकेट गंवा दिए। इंग्लिश बल्लेबाज इन शुरूआती झटकों से टीम को उबार नहीं पाए और नियमित अंतराल लगातार विकेट गिरने से टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 171 रन के मामूली स्कोर पर ही आलआउट हो गई।
 दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लिश बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने का मौका ही नहीं दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से पाकिस्तान मूल के ताहिर ने 8.4 ओवर में 38 रन देकर चार विकेट, पीटरसन ने आठ ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट और तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल ने 16 रन पर दो विकेट तथा डेल स्टेन ने 37 रन पर एक विकेट लिया।  इंग्लैंड की तरफ से जोनाथन ट्राट ( 52) और रवि बोपारा (60) ही दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना कर सके। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। ट्राट ने 94 गेंदों की अपनी अर्धशतकीय पारी में सिर्फ तीन चौके लगाए जबकि बोपारा ने 98 गेंदें खेलकर तीन चौके और एक छक्का लगाया। इस साझेदारी के दौरान इंग्लैंड कुछ संभलता दिखाई दे रहा था लेकिन ताहिर ने जैसे ही अपनी गेंद पर ट्राट को लपका इंग्लिश पारी फिर संभल नहीं सकी और 46वें ओवर में जाकर निपट गई। बोपारा छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। ग्रीम स्वान ने तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए और इंग्लैंड के स्कोर को कुछ सम्मान दिया। ताहिर ने इंग्लैंड के आखिरी दो विकेट लेते हुए उसकी पारी 171 रन पर समेट दी।  इंग्लैंड की शुरुआत खौफनाक रही थी और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ बाएं हाथ के स्पिनर पीटरसन से गेंदबाजी की शुरुआत करने का दांव काम कर गया1 पीटरसन ने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर पिछले मैच के शतकधारी एंड्रयू स्ट्रास को लपकवा दिया। स्ट्रास ने आगे बढकर शाट खेलने की कोशिश में लांग आन पर ए बी डीविलियर्स को कैच थमा दिया।  इस ओवर की आखिरी गेंद पर केविन पीटरसन स्लिप में जैक्स कैलिस को कैच थमा बैठे। इंग्लैंड पहले ही ओवर में अपने दो विकेट गंवा बैठा था। पारी के पांचवें ओवर में पीटरसन ने अपनी ही गेंद पर इयान बेल को खूबसूरती से लपक लिया।
 इन शुरुआती तीन झटकों से इंग्लैंड अंत तक नहीं संभल पाया। हालांकि ट्राट और बोपारा ने एक अच्छी साझेदारी की मगर दक्षिण अफ्रीका के दोनों स्पिनरों ने इंग्लिश पारी को बराबर दबाव में रखा। पहले पीटरसन ने इंग्लैंड को झकझोरा और फिर ताहिर ने इंग्लैंड का काम तमाम कर दिया। मोर्कल ने बोपारा और मैट प्रायर (10) के विकेट झटके जबकि टिम ब्रेस्नन (01) को स्टेन ने पगबाधा किया।
--------------------------------
स्कोर कार्ड
इंग्लैंड                                                                रन    गेंद    4    6
स्ट्रास कै डीविलियर्स बो पीटरसन                         0    3    0    0
पीटरसन कै कैलिस बो पीटरसन                           2    3    0    0
ट्राट कै एं बो ताहिर                                               52    94    3    0
बेल कै एंड बो पीटरसन                                        5    7    1    0
बोपारा पगबाधा बो मोर्केल                                  60    98    3    1
प्रायर कै वान विक बो मोर्केल                              10    19    1    0
यार्डी कै पीटरसन बो ताहिर                                 3    17    0    0
ब्रेस्नन पगबाधा बो स्टेन                                    1    4    0    0
स्वान कै डुमिनी बो ताहिर                                  16    20    3    0
ब्राड पगबाधा बो ताहिर                                       0    3    0    0
एंडरसन नाबाद                                                  2    6    0    ०
 अतिरिक्त : 20, कुल :  45.5 ओवर में 171 रन (आलआउट)। 
विकेटपतन : 1-1 (एंड्रयू स्ट्रास, 0.3), 2-3 (केविन पीटरसन, 0.6), 3-15 (इयान बेल, 4.4), 4-114 (जोनाथन ट्राट, 29.5), 5-134 (मैट प्रायर, 35.3), 6-148 (रवि बोपारा, 39.3), 7-149 (टिम ब्रेस्नन, 40.1), 8-161 (माइकल यार्डी, 43.3), 9-161 (स्टुअर्ट ब्राड, 43.5), 10-171 (ग्रीम स्वान, 45.4).
गेंदबाजी : रोबिन पीटरसन 8-2-22-3, डेल स्टेन 9-0-37-1, मोर्न मोर्केल 7-0-16-2, जैक्स कैलिस 4-1-14-0, इमरान ताहिर 8.4-1-38-4, फाफ डु प्लेसिस 5-0-16-0, जेपी डुमिनी 4-0-20-0.
दक्षिण अफ्रीका                                           रन    गेंद    4    6
अमला बो ब्राड                                             42    51    2    0
स्मिथ कै प्रायर बो स्वान                             22    41    2    0
कैलिस कै प्रायर बो ब्राड                              15    20    3    0
डीविलियर्स बो एंडरसन                              25    44    0    0
प्लेसिस रनआउट                                      17    38    2    0
डुमिनी बो एंडरसन                                    0    4    0    0
वान विक बो ब्रेस्नन                                  13    37    0    0
पीटरसन कै प्रायर बो यार्डी                         3    16    0    0
स्टेन पगबाधा बो ब्राड                                20    31    3    0
मोर्केल कै प्रायर बो ब्राड                             1    3    0    0
ताहिर नाबाद                                            1    1    0    0
अतिरिक्त : 6, कुल :  47.4 ओवर में 165 रन (आलआउट)।
विकेटपतन : 1-63 (ग्रीम स्मिथ, 14.1), 2-75 (हाशिम अमला, 17.3), 3-82 (जैक्स कैलिस, 19.2), 4-124 (एबी डीविलियर्स, 31.6), 5-124 (फाफ डु प्लेसिस, 32.2), 6-124 (जेपी डुमिनी, 33.4), 7-127 (रोबिन पीटरसन, 36.6), 8-160 (वान विक, 46.2), 9-164 (डेल स्टेन, 47.1), 10-165 (मोर्न मोर्केल, 47.4).
गेंदबाजी : माइकल यार्डी 9-1-46-1, जेम्स एंडरसन 6-0-16-2, टिम ब्रेस्नन 8-1-27-1, ग्रीम स्वान 8-1-27-1, स्टुअर्ट ब्राड 6.4-0-15-4, केविन पीटरसन 8-0-30-0.
-------------------------------------------------------------------------

Friday, 4 March 2011

विश्व कप : विंडीज की सुनामी में बह गया बांग्लादेश

वेस्टइंडीज ने सह-मेजबान को नौ विकेट से हराया, बांग्लादेश की राह अब कठिन
केमर रोच और डैरेन सैमी

ढाका. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने तबाही मचाते हुए सहमेजबान बांग्लादेश को आज मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जमींदोज कर दिया। वेस्टइंडीज ने दशकों पुरानी अपनी अजेय टीम की याद दिलाते हुए बंगलादेश को 18.5 ओवर में मात्र 58 रन पर ढेर करने के बाद विश्व कप ग्रुप बी मैच में नौ विकेट से शानदार जीत हासिल कर ली।
 वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के इस मैच को एक तरह से प्रीक्वार्टरफाइनल माना जा रहा था लेकिन वेस्टइंडीज ने दिन रात्रि का यह मैच शाम ढलने से पहले ही खत्म कर दिया। भारत के अहमदाबाद शहर में न्यूजीलैंड ने जब जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की औपचारिकता पूरी की थी उस समय तक वेस्टइंडीज बांग्लादेश की पूरी पारी को निपटा चुका था। तेज गेंदबाज कैमर रोच ने 19 रन पर तीन विकेट, स्पिनर सुलेमान बेन ने 18 रन पर चार विकेट और कप्तान डेरेन सैमी ने 21 रन पर तीन विकेट लेकर मेजबान टीम का 18.5 ओवर में सिफ 58 रन पर पुलिंदा बांध दिया। वेस्टइंडीज ने 12.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने 36 गेंदों में छह चौकों की मदद से नाबाद 37 रन ठोके जबकि डेरेन ब्रावो नौ रन पर अविजित रहे। डेवोन स्मिथ छह रन बनाकर नईम इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हुए। पूरा मैच 31.1 ओवर में निपट गया। विश्व कप में आज दो मैच थे जिनमें एक दिन और और एक दिन रात्रि का था लेकिन शाम होने तक दोनों मैच निपट चुके थे। बांग्लादेश इतना शर्मनाक प्रदर्शन करेगा इसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी। बांग्लादेश का 58 रन पर लुढ़कना उसका एकदिवसीय इतिहास का सबसे कम स्कोर है जबकि उसने इसके साथ ही इस विश्व कप का भी सबसे कम स्कोर बना दिया है। लेफ्ट आर्म स्पिनर बेन और तेज गेंदबाजों रौश और सैमी ने बांग्लादेश को उसके ही मैदान में तारे दिखा दिए।

बांग्लादेश की टीम पहले ही ओवर से बैकफुट पर नजर आई जब रौश ने तमीम इकबाल (शून्य) को पारी की तीसरी ही गेंद पर दूसरी स्लिप में सैमी के हाथों कैच करा दिया। सैमी ने पहले परिवर्तन के गेंदबाज के रूप में आते हुए अपनी तीसरी ही गेंद पर दूसरे ओपनर इमरून कायेस. पांच. को भी चलता कर दिया। बांग्लादेश इन शुरूआती झटकों से फिर नहीं उबर सका और उसके विकेट नियमित अंतराल में गिरते रहे। बांग्लादेश की तरफ से तीसरे नंबर के बल्लेबाज जुनैद सिद्दिकी ने 27 गेंदों में चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 25 रन बनाए जबकि मोहम्मद अशरफुल 11 रन बनाकर दहाई की संख्या में पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।  मुशफिकुर रहीम शून्य, कप्तान शाकिब अल हसन आठ और रकीबुल हसन चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
 बांग्लादेश की आधी टीम 11वें ओवर तक 41 रन के स्कोर पर पवेलियन में आराम फरमा रही थी लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ वह इससे भी ज्यादा सनसनीखेज था। बंगलादेश के आखिरी पांच बल्लेबाज सिर्फ  सात रन जोडकर मैदान छोड़ गए।
बांग्लादेश के समर्थकों को यह कतई उम्मीद नहीं थी कि उनकी टीम के बल्लेबाज इस तरह समर्पण कर जाएंगे लेकिन पिछले मैच में हालैंड के खिलाफ हैट्रिक सहित छह विकेट लेने वाले रोच के प्रेरणादायी प्रदर्शन ने विंडीज में ऐसी जान फूंकी कि उन्होंने बांग्लादेश का काम तमाम करते हुए क्वार्टरफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली।  यह एक ऐसा प्रदर्शन था जिसे बांग्लादेश के खिलाड़ी और समर्थक कभी याद नहीं करना चाहेंगे। लेफ्ट आर्म स्पिनर बेन ने बांग्लादेश के मध्यक्रम को ध्वस्त किया। रोच लगातार दूसरे मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से मैन आफ द मैच बन गए। बांग्लादेश की तीन मैचों में यह दूसरी हार है जबकि वेस्टइंडीज ने तीन मैचों में यह दूसरी जीत दर्ज की है। बांग्लादेश के लिए इस हार के बाद क्वार्टरफाइनल का सफर अब लगभग नामुमकिन हो गया है।

बांग्लादेश ने बनाया चौथा न्यूनतम स्कोर
मीरपुर. वेस्टइंडीज ने ग्रुप-बी मैच में शुक्रवार को बांग्लादेश को सिर्फ 58 रन पर ढेर कर दिया जो क्रिकेट विश्व कप इतिहास का चौथा सबसे कम स्कोर है। विश्व कप मैच का न्यूनतम स्कोर कनाडा के नाम है जो 2003 में पर्ल में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 36 रन पर सिमट गया था। यह एकदिवसीय क्रिकेट का दूसरा न्यूनतम स्कोर भी है।
विश्व कप का दूसरा न्यूनतम स्कोर 45 रन है जो संयुक्त रूप से कनाडा और नामीबिया के नाम है। कनाडा 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर जबकि नामीबिया 2003 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पोटचेफस्ट्रूम में इसी स्कोर पर आउट हो गया था। बाग्लादेश की टीम आज 18.5 ओवर में 58 रन पर सिमट गई जो एक दिवसीय क्रिकेट के इतिहास का 11वा सबसे कम स्कोर है। एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे कम स्कोर का रिकार्ड जिंबाब्वे के नाम है जो हरारे में अप्रैल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर सिमट गया था।
----------------------------------
स्कोर कार्ड
बांग्लादेश                                             रन    गेंद    4    6
तमीम कै सैमी बो रोच                            0    3    0    0
इमरुल कै थामस बो सैमी                       5    8    0    0
जुनैद पगबाधा बो रोच                           25    27    4    0
रहीम कै सरवन बो सैमी                       0    4    0    0
शाकिब बो बेन                                      8    16    1    0
रकीबुल कै पोलार्ड बो सैमी                    4    17    0    0
अशरफुल कै थामस बो रोच                 11    21    2    0
नईम कै थामस बो बेन                        1    4    0    0
शफीउल कै पोलार्ड बो बेन                    0    6    0    0
रज्जाक   नाबाद                                  2    6    0    0
रुबेल बो बेन                                      0    2    0    0
अतिरिक्त : 2, कुल :  18.5 ओवर में 58 रन (आलआउट)। विकेटपतन : 1-0 (तमीम इकबाल, 0.3), 2-16 (इमरुल कायेस, 3.3), 3-25 (मुशफिकुर रहीम, 5.1), 4-36 (जुनैद सिद्दीकी, 8.2), 5-41  (शाकिब अल हसन, 10.2), 6-51 (रकीबुल हसन, 13.6), 7-56 (नईम इस्लाम, 16.2), 8-56 (मो. अशरफुल, 17.1), 9-58 (शफीउल इस्लाम, 18.3), 10-58 (रुबेल हुसैन, 18.5).  
गेंदबाजी : केमर रोच 6-0-19-3, सुलेमान बेन 5.5-2-18-4, डैरेन सैमी 7-0-21-3.
वेस्टइंडीज                                      रन    गेंद    4    6
स्मिथ बो नईम इस्लाम                    6    12    1    0
गेल नाबाद                                       37    36    6    0
ब्रावो नाबाद                                     9    26    1    0
अतिरिक्त : 7, कुल :  12.2 ओवर में 1 विकेट पर 59 रन। विकेटपतन : 1-29 (डेवोन स्मिथ, 5.1).
गेंदबाजी : शफीउल इस्लाम 2-0-11-0, नईम इस्लाम 6-1-14-1, रुबेल हुसैन 1-0-12-0, अब्दुर रज्जाक 1-0-8-0, मो. अशरफुल 2-0-11-0, शाकिब अल हसन 0.2-0-1-1.
----------------------------------------------------------------

न्यूजीलैंड का एक और परफेक्ट टेन
जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदकर जीत हासिल की
मार्टिन गुप्तिल 
 
अहमदाबाद.  टिम साउथी, डेनियल वेट्टोरी और काइल मिल्स की सधी हुई और आक्रामक गेंदबाजी के बाद मार्टिन गुप्तिल (86) और ब्रैंडन मैकुलम (76) के बेहतरीन अर्धशतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने आज यहां ग्रुप-ए के विश्व कप मैच में जिम्बाब्वे को दस विकेट से रौंदकर एकतरफा जीत हासिल की और विश्व कप में अपना दूसरा परफेक्ट टेन बनाया। 
 न्यूजीलैंड ने केन्या के खिलाफ भी परफेक्ट टेन बनाकर विश्व कप में धमाकेदार विजयी आगाज किया था। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे की पारी को 46.2 ओवर में मात्र 162 रनों पर समेट दिया। कीवियों की ओर से साउथी ने 29 रन पर तीन विकेट, वेट्टोरी ने 25 रन देकर दो विकेट और मिल्स ने 29 रन पर दो विकेट लिए।  इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने बड़ी ही आसानी से बिना कोई विकेट खोए 33.3 ओवर में 166 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। ओपनर मार्टिन गुप्तिल ने 108 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 86 रन और बैंडन मैकुलम ने 95 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन की शानदार पारी खेली।  गुप्तिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 68 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि मैक्कुलम ने 74 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इससे पहले टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम ने 15वें ओवर तक मात्र 46 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए।
टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 46.2 ओवर में 162 रन पर अपने पूरे विके ट गंवा बैठी।  जिम्बाब्वे की ओर से केवल ओपनर ब्रेंडन टेलर ही कुछ देर क्रीज टिक पाए। उन्होंने 57 गेंदों में चार चौकों की मदद से 44 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सका।  जिम्बाब्वे ने अपना पहला विकेट दूसरे ओवर में ही खो दिया1 चार्ल्स कोवेंट्री खाता खोले बिना ही रनआउट हो गए1 इसके बाद आठवें ओवर में साउदी ने तातेदा ताएबू.आठ. को भी पगबाधा कर सस्ते में पवेलियन लौटा दिया।
 मिल्स ने क्रेग इरविन (11) को राइडर के हाथों कैच करा दिया।  कप्तान वेट्टोरी ने 46 के टीम स्कोर पर एल्टन चिंगुम्बरा (एक) और रेगिस चकाब्वा (शून्य) के रूप में जिम्बाब्वे का चौथा और पांचवां विकेट भी चटका दिया। टेलर और ग्रेग लंब ने छठे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की लेकिन 86 के टीम स्कोर पर स्टायरिस ने टेलर को अपना शिकार बनाकर जिम्बाब्वे की हालत पतली कर दी। टीम ने अपने खाते में तीन ही रन और जोड़े थे कि लंब (18)  रनआउट हो गए। ग्रीम क्रेमर भी 22 रन बनाकर ही मिल्स का शिकार हो गए। साउथी ने रे प्राइस (11) और प्रास्पर उत्सेया (36) को पवेलियन भेजकर जिम्बाब्वे के आखिरी दो विकेट भी चटका दिए जबकि तिनाशे पनयांग्रा चार रन बनाकर नाबाद रहे1 इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड के ग्रुप ए में कुल चार अंक हो गए हैं जबकि जिम्बाब्वे के दो अंक हैं।
--------------------------------
स्कोर कार्ड
जिम्बाब्वे                                                   रन    गेंद    4    6
टेलर पगबाधा बो स्टायरिस                          44    57    4    0
कोवेंट्री रनआउट                                           0    7    2    0
तायबू पगबाधा बो साउथी                            8    18    1    0
इरविन कै रायडर बो मिल्स                        11    25    2    0
चिगुम्बुरा पगबाधा बो वेट्टोरी                     1    4    0    0
चकाब्वा कै टेलर बो वेट्टोरी                       0    2    0    0
लंब रनआउट                                           18    34    1    0
उत्सेया बो साउथी                                     36    65    3    0
क्रेमर कै मैक्कुलम बो मिल्स                    22    43    1    0
प्राइस पगबाधा बो साउथी                        11    19    0    0
तिनाशे नाबाद                                         4    9    1    0
अतिरिक्त : 7, कुल :  46.2 ओवर में 162 रन (आलआउट)।  
विकेटपतन : 1-2 (चार्ल्स कोवेंट्री, 1.2), 2-27 (तायबू, 7.4), 3-42 (इरविन, 12.6), 4-46 (चिगुम्बुरा, 14.1), 5-46  (चकाब्वा, 14.3), 6-86 (टेलर, 23.1), 7-89 (ग्रेग लंब, 26.6), 8-122 (ग्रीम क्रेमर, 36.6), 9-157 (रे प्राइस, 44.1), 10-162 (प्रास्पर उत्सेया, 46.2).
गेंदबाजी : काइल मिल्स 10-0-29-2, टिम साउथी 9.2-3-29-3, हामिश बेनेट 8-0-37-0, डेनियल वेट्टोरी 10-3-25-2, स्काट स्टायरिस 4-0-13-1, नाथन मैक्कुलम 3-0-15-0, जेसी रायडर 2-0-10-0.
न्यूजीलैंड                                            रन    गेंद    4    6
गुप्तिल नाबाद                                      86    108    7    2
ब्रेंडन मैक्कुलम नाबाद                        76    95    6    2
अतिरिक्त : 4, कुल :  33.3 ओवर में 166 रन। गेंदबाजी : तिनाशे पन्यांगरा 5.3-0-42-0, रे प्राइस 7-0-23-0, प्रास्पर उत्सेया 6-0-23-0, ग्रेग लंब 5-0-18-0, ग्रीम क्रेमर 7-0-38-0, चिगुम्बरा 3-0-21-0.
------------------------------------------------------------------------------------

Wednesday, 2 March 2011

विश्व कप : केविन के धमाकों से ढहा इंग्लैंड


आयरलैंड ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हराकर किया सबसे बड़ा उलटफेर 
केविन ओब्रायन
बेंगलुरु. मध्य क्रम के बल्लेबाज केविन ओब्रायन (113) की धमाकेदार बल्लेबाजी और एलेक्स कुसैक (47) के साथ छठे विकेट के लिए मात्र 103 गेंदों में 162 रनों की बेहतरीन साझेदारी और पुछल्ले बल्लेबाजों के साहस के दम पर आयरलैंड ने विश्व कप क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को पांच गेंद शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। मैन आफ द मैच केविन ओब्रायन मात्र 50 गेंदों में सैकड़ा जड़कर विश्व कप का सबसे तेज शतक बनाने बल्लेबाज बन गए।
टूर्नामेंट के ग्रुप-बी के 15वें मुकाबले में केविन ने मैच का रुख ही पलट कर दिया और 63 गेंदों में 113 रन बनाने वाले केविन ने अपनी यादगार पारी में 13 चौका व छह छक्का जड़े। इस तरह आयरलैंड ने 49.1 ओवर में सात विकेट खोकर 329 रन बना लिए।
इससे पूर्व इंग्लैंड ने जोनाथन ट्राट (92) और इयान बेल (81) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुए 167 रनों की साझेदारी के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 327 रन बनाए। ट्राट हालांकि आठ रन से अपने शतक से चूक गए। जबकि बेल और केविन पीटरसन (59) ने अर्धशतक लगाए। आयरिश गेंदबाज जान मूनी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने नौ ओवर में 63 ओवर रन देकर चार विकेट निकाले। इंग्लैंड का यह तीसरा मुकाबला था। इससे पहले उसने नीदरलैंड को छह विकेट से हराया। फिर भारत के खिलाफ रोमांचक जंग में मुकाबला टाई रहा था।
जवाब में आयरलैंड ने पहली गेंद पर कप्तान विलियम पोटरफील्ड (0) का विकेट गंवाने के बाद पाल स्टर्लिंग (32) एड जोयसे (32) और नील ओब्रायन (29) की साहसिक पारियों की बदौलत बढ़िया जवाब दिया, लेकिन ग्रीम स्वान (47/3) की शानदार फिरकी के आगे आयरिश टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। दूसरे विकेट के लिए स्टर्लिंग और जोयसे ने 62 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद स्टर्लिंग ब्रेसनन की गेंद पर सीमा रेखा के पास कैच आउट हो गए। आयरलैंड ने पांच विकेट 111 रन पर गंवा देने से संकट में था। इसके बाद केविन का साथ देने कुसैक मैदान पर आए और दोनों ने संयम के साथ बल्लेबाजी शुरू की। लेकिन थोड़ी देर क्रीज पर जमने के बाद केविन ने आतिशी बल्लेबाजी शुरू कर दी और इंग्लैंड के हर गेंदबाज को बेरहमी से पीटा। दूसरी तरफ कुसेक ने एक छोर संभाल कर केविन का बखूबी साथ दिया। केविन की आतिशी बल्लेबाजी का परिणाम था कि दोनों ने मात्र 94 गेंदों में 150 रनों की विश्व कप की सबसे तेज डेढ़ सौ रनों की साझेदारी भी कर दी। केविन ने मात्र 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जबकि अगले 50 रन मात्र 20 गेंदों में ठोक दिया। हालांकि अच्छी पारी खेलने के बावजूद कुसैक एक रन चुराने के प्रयास से दुर्भाग्यशाली तरीके से रन आउट हो गए। दोनों ने बैटिंग पावर प्ले का भरपूर दोहन किया और पांच ओवर में 62 रन ठोक दिया। इसके बाद केविन ने जान मूने के साथ आराम से खेलते हुए टीम को लक्ष्य के बेहद नजदीक पहुंचा दिया। लेकिन जब टीम लक्ष्य से 11 रन दूर थी तभी केविन दो रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए।
इससे पूर्व टास जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को सही साबित करते हुए लगभग सात रन प्रति ओवर की औसत से सलामी बल्लेबाजों एंड्रयू स्ट्रास और पीटरसन ने 91 रन जोड़ दिए। हालांकि पिछले मैच में भारत के खिलाफ यादगार मैच बचाऊ शतकीय पारी खेलने वाले स्ट्रास आज बड़ी पारी नहीं खेल सके और 34 रन बनाकर आउट हो गए। डोकरेल की गेंद पर बोल्ड होने से पूर्व स्ट्रास ने 37 गेंदों में दो चौका व एक छक्का जड़ा। पीटरसरन ने इसी बीच 40 गेंदों में अपना पचासा ठोक दिया। स्ट्रास के जाने के बाद केपी को अब ट्राट के रूप में बढ़िया साझीदार मिला। लेकिन केपी अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा से और 50 गेंदों में 59 रन बनाकर पाल स्टर्लिग की गेंद पर नील के हाथों लपके गए।
ट्राट ने नए बल्लेबाज बेल के साथ इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया और कमजोर आक्रमण का फायदा उठाते हुए दोनों 26 ओवर तक क्रीज पर डटे रहे तथा तेजी से 167 रन और जोड़ दिए। बेल ने लगातार दूसरे मैच में पचासा लगाया है। पिछले मैच में भारत के खिलाफ स्ट्रास के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को हार की मुंह से बाहर लाने वाले बेल ने आज भी अच्छी बल्लेबाजी की। ट्राट ने 55 गेंदों में अर्धशतक लगाया जबकि बेल को 50 रन पूरे करने में 61 गेंदें खेली। ऐसा लग रहा था कि दोनों बल्लेबाज अपना शतक आसानी से पूरा कर लेंगे लेकिन दोनों ही शतक जड़ने में नाकाम रहे। 86 गेंदों में छह चौका व एक छक्का जड़ने के उपरांत बेल 81 रन के निजी स्कोर पर जान मूने की गेंद पर स्टर्लिग ने लपक लिया। बेल के जाने के बाद ट्राट भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रह सके और मूने की गेंद पर बोल्ड हो गए। आयरिश टीम को यह सफलता काफी देर बाद मिली क्योंकि ट्राट जिस वक्त आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 288 रन हो चुका था। मैट प्रायर (6) और पाल कोलिंगवुड (16) तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए। 
केविन ने जड़ा सबसे तेज शतक
कमजोर मानी जा रही आयरलैंड के मध्यमक्रम के बल्लेबाज केविन ओब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बुधवार को विश्व कप का सबसे तेज शतक जड़ दिया। ब्रायन ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए मात्र 50 गेंदों में 13 चौकों और छह छक्कों की मदद से विश्व कप का सबसे तेज और ओवरआल छठा सबसे तेज शतक ठोक दिया। ब्रायन ने आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन का 2007 के पिछले विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66 गेंदों में शतक पूरा करने का रिकार्ड तोड़ दिया। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम 37 गेंदों में शतक पूरा करने का विश्व रिकार्ड है। दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर ने 44 गेंदों में, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने 45 गेंदों में, अफरीदी ने 45 गेंदों में और श्रीलंका के सनत जयसूर्या ने 48 गेंदों में शतक पूरा किया है।
-------------------------------
 स्कोर कार्ड
इंग्लैंड रन                          गेंद    4          6
स्ट्रास बो डोकरेल                        34        37        2          1
पीटरसन कै ओब्रायन बो स्टर्लिंग           59        50        7          2
ट्राट बो मूनी                           92        92        9          0
बेल कै स्टर्लिंग बो मूनी                  81        86        6          1
कोलिंगवुड कै ओब्रायन बो मूनी            16        11        0          1
प्रायर बो जानसन                       6          5          1          0
ब्रेस्नन कै   जानसन बो मूनी             4          8          0          0
यार्डी बो जानसन                        3          6          0          0
स्वान नाबाद                           9          5          1          0
अतिरिक्त : 23, कुल :  50 ओवर में 8 विकेट पर 327 रन। 
विकेटपतन : 1-91 (एंड्रयू स्ट्रास, 13.3), 2-111 (केविन पीटरसन, 16.6), 3-278 (इयान बेल, 42.6), 4-288 (जोनाथन ट्राट, 44.3), 5-299  (मैट प्रायर, 45.6), 6-312 (पाल कोलिंगवुड, 46.6), 7-317 (माइकल यार्डी, 48.3), 8-327 (टिम ब्रेस्नन, 49.6). 
गेंदबाजी : बोयड रैनकिन 7-0-51-0, टेÑंट जानसन 10-0-58-2, अलेक्स कुसैक 4-0-39-0, जार्ज डोकरेल 10-0-68-1, जान मूनी 9-0-63-4, पाल स्टर्लिंग 10-0-45-1.
आयरलैंड                         रन    गेंद    4          6
पोर्टरफील्ड बो एंडरसन                 0          1          0          0
स्टर्लिंग कै पीटरसन बो ब्रेस्नन          32        28        5          1
जोयसे स्टंप्स प्रायर बो स्वान           32        61        3          0
एन ओब्रायन बो स्वान                29        36        2          1
विल्सन पगबाधा बो स्वान             3          14        0          0
के ओब्रायन रनआउट                 113      63        13        6
कुसैक रनआउट                     47        58        3          1
मूनी नाबाद                        33        30        6          0
जानसन नाबाद                     7          4          1          0
अतिरिक्त : 33, कुल :  49.1 ओवर में 7 विकेट पर 329 रन।  
विकेटपतन : 1-0 (पोर्टरफील्ड, 0.1), 2-62 (पाल स्टर्लिंग, 9.5), 3-103 (एन ओब्रायन, 20.2), 4-106 (जोयसे, 22.2), 5-111 (विल्सन, 24.2), 6-273 (कुसैक, 41.3), 7-317 (केविन ओब्रायन, 48.1).  
गेंदबाजी : जेम्स एंडरसन 8.1-1-49-1, स्टुअर्ट ब्राड 9-0-73-0, टिम ब्रेस्नन 10-0-64-1, माइकल यार्डी 7-0-49-0, ग्रीम स्वान 10-0-47-3, कोलिंगवुड 5-0-26-0.
--------------------------------
ट्रॉट ने 64 रन बनाकर तोड़ दिया
31 साल पुराना रिकार्ड
जोनाथन ट्रॉट
बेंगलुरु. इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने आयरलैंड के खिलाफ 64 रन बनाते ही वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का रिकार्ड तोड़ दिया है। ट्रॉट ने महज 20 वनडे पारियों में करियर के 1000 वनडे रन पूरे कर लिए। इससे पहले सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकार्ड रिचर्ड्स के नाम था, जिन्होंने 21 पारियों में ये कीतिर्मान बनाया था।
ट्रॉट ने महज 20 वनडे मैचों में 52 से अधिक की औसत से करियर के 1000 वनडे रन पूरे करे हैं। इस दौरान ट्रॉट ने तीन शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं। ट्रॉट अब वनडे बल्लेबाजी का एक उभरता सितारा बन गए हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स के 31 साल पुराने रिकार्ड को निस्तेनाबूत कर अपना लोहा मनवा लिया है। ट्रॉट का ये फार्म इंग्लैंड को वर्ल्डकप में मदद कर सकता है। ट्रॉट ने हाल ही में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के सिडनी वनडे में शानदार 137 रन की पारी खेली थी।
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन वाले
जोनाथन ट्राट (इंग्लैंड) : 20 पारियां
विवियन रिचर्ड्स (वेस्ट इंडीज) : 21 पारियां
केविन पीटरसन (इंग्लैंड) : 21 पारियां
गॉर्डन ग्रिनेज (वेस्ट इंडीज) : 23 पारियां
--------------------------------

Tuesday, 1 March 2011

विश्व कप : मलिंगा की हैट्रिक से जीता श्रीलंका

कमजोर केन्या को एकतरफा नौ विकेट से हराया
कोलंबो. लसिथ मलिंगा की हैट्रिक के दम पर श्रीलंका ने ग्रुप ए के मुकाबले में केन्या को 9 विकेट से रौंद दिया है। केन्या द्वारा दिए 143 रन के लक्ष्य को श्रीलंका ने महज 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। उपुल थरंगा 67 और कप्तान कुमार संगकारा 27 रन बनाकर नाबाद रहे। सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 44 रन का योगदान दिया।
केन्या ने श्रीलंका के सामने 142 रन का छोटा स्कोर बनाया। लासिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी के सामने केन्या ने घुटने टेक दिए। मलिंगा ने वर्ल्डकप में अपनी दूसरी हैट्रिक लगाते हुए 6 विकेट चटकाए।
इससे पहले लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने केन्या को 142 रन पर ढेर कर दिया। केन्या की टीम सिर्फ 43.4 ओवर ही खेल सकी और उसने श्रीलंका के आगे घुटने टेक दिए। मलिंगा ने विश्व कप में अपनी दूसरी हैट्रिक लगाते हुए 6 विकेट चटकाए। मलिंगा ने वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी लगातार गेंदों पर चार विकेट चटकाए थे। मलिंगा वर्ल्ड कप में दो हैट्रिक लगाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
इस विश्व कप में यह दूसरी हैट्रिक है। वेस्टइंडीज के कैमर रोश ने कल नीदरलैंड के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। इस मैच में विंडीज 215 रन से जीता था। विश्व कप में यह कुल सातवीं हैट्रिक है। मलिंगा (दो बार) और कैमर रोच के अलावा आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, श्रीलंका के चामिंडा वास, पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक और भारत के चेतन शर्मा भी विश्व कप में यह कारनामा कर चुके हैं। मलिंगा ने 42वें ओवर की अंतिम गेंद और 44वें ओवर में लगातार गेंदों पर दो विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। 42वें ओवर की अंतिम गेंद पर मिश्रा को चलता किया फिर 44वें ओवर की पहली गेंद पर मलिंगा ने ओगाडों (0) का विकेट झटका। दूसरी ही गेंद पर गोचे (0) चलता कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर ओटिनो (0) को अपना शिकार बनाकर केन्या को आॅलआउट कर दिया। मलिंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 38 रन देकर सर्वाधिक छह विकेट चटकाए। कुलसेकरा, मैथ्यूज और मुरली को एक-एक विकेट मिला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केन्याई टीम को पहला झटका कुलसेकरा ने दिया। कुलसेकरा ने पहले ही ओवर में ओमा को आउट कर बिना खाता खोले पैवेलियन भेजा और अपने अगले ही ओवर में वाटर्स को भी पगबाधा कर दिया।  तेज गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद फिरकी गेंदबाजों ने भी केन्या पर लगाम लगाई जिससे केन्याई बल्लेबाज रन बनाने को तरस गए और 50 रन के आंकड़े को पार करने के लिए 18 ओवर का समय लिया।
हालांकि कोलिंस और डेविस ने पारी को संभालते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया पर श्रीलंकाई गेंदबाजों के कहर के आगे यह भी ज्यादा देर न टिक सके और अपने अर्द्धशतक पूरे कर आउट हो गए। कोलिंस ने 95 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। कोलिंस ओबुया (52) ने अर्घशतक जड़ स्कोर सौ पार पहुंचाया। मलिंगा ने उन्हें भी अपना शिकार बनाया। डेविड ओबुया 51 रन बनाकर मुरली की गेंद पर समरवीरा के हाथों लपके गए। ओबुया बंधुओं के बीच तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई।
----------------------------------
स्कोर कार्ड
केन्या                                                     रन    गेंद    4    6
ओउमा पगबाधा बो कुलसेकरा                   1    7    0    0
वाटर्स पगबाधा बो मलिंगा                         3    4    0    0
ओबुया बो मलिंगा                                    52    100    4    0
डेविड कै समरवीरा बो मुरलीधरन              51    106    3    0
टिकोलो कै दिलशान बो मैथ्यूज               7    17    1    0
तन्मय पगबाधा बो मलिंगा                     0    13    0    0
कमांडे रनआउट                                     1    3    0    0
ओधियाम्बो नाबाद                                8    10    2    0
ओंगोंडो बो मलिंगा                                0    1    0    0
न्गोचे बो मलिंगा                                  0    1    0    0
ओटिएनो बो मलिंगा                             0    2    0    0
अतिरिक्त : 19, कुल :  43.4 ओवर में 142 रन (आलआउट)।
विकेटपतन : 1-4 (ओउमा, 1.2), 2-8 (वाटर्स, 2.1), 3-102 (कोलिन ओबुया, 31.4), 4-120 (टिकोलो, 36.2), 5-127 (डेविड ओबुया, 40.1), 6-128 (जिम्मी कमांडे, 41.1), 7-137 (तन्मय मिश्रा, 41.6), 8-137 (ओंगोंडो, 43.1), 9-137 (न्गोचे, 43.2), 10-142 (ओटिएनो, 43.4).
गेंदबाजी : लसिथ मलिंगा 7.4-0-38-6, कुलसेकरा 9-1-18-1, एंजेलो मैथ्यूज 7-0-20-1, अजंथा मेंडिस 9-2-23-0, मुथैया मुरलीधरन 8-0-24-1, चमारा सिल्वा 3-0-12-0.
श्रीलंका                                            रन    गेंद    4    6
थरंगा नाबाद                                     67    59    12    0
दिलशान नाबाद                                44    30    8    0
संगकारा नाबाद                                27    24    3    0
अतिरिक्त : 8, कुल :  18.4 ओवर में 1 विकेट पर 146 रन।
विकेटपतन : 1-72 (तिलकरत्ने दिलशान, 8.2).
गेंदबाजी : पीटर ओंगोंडो 3-0-28-0, ओधियाम्बो 5-0-26-0, न्गोचे 4-0-1639-0, जिम्मी कमांडे 1-0-14-1, ओटिएनो 4-0-26-1, कोलिन ओबुया 1.4-0-13-0.
------------------------------------------------------