About Me

My photo
"खेल सिर्फ चरित्र का निर्माण ही नहीं करते हैं, वे इसे प्रकट भी करते हैं." (“Sports do not build character. They reveal it.”) shankar.chandraker@gmail.com ................................................................................................................................................. Raipur(Chhattigarh) India

Friday 11 March, 2011

विश्व कप : वेस्टइंडीज क्वार्टर फाइनल में

कीरोन पोलार्ड के प्रहार के आगे हारा आयरलैंड
डेवोन स्मिथ
मोहाली. सलामी बल्लेबाज डेवोन स्मिथ (107) के शानदार शतक के बाद केरोन पोलार्ड (94 रन, 55 गेंद) की खेली गई आतिशी पारी और सुलेमान बेन (4/53) की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने विश्व कप के ग्रुप-बी के मुकाबले में उलटफेर में माहिर आयरलैंड को 46 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
स्मिथ ने 133 गेंदों में करियर का अपना पहला शतक लगाया। जबकि आखिरी के ओवरों में पोलार्ड की आतिशी पारी के दम पर ही वेस्टइंडीज 50 ओवर में 275 रन बनाकर आउट हो गया। पोलार्ड ने 55 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 94 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में एड जोएस (84) और गैरी विल्सन (61) की साहसिक पारियों के बावजूद आयरलैंड 49 ओवर में 231 रन बनाकर आल आउट हो गया। वंिडीज टीम की चार मैचों से यह तीसरी जीत है और छह अंकों के साथ वह अंक तालिका में भारत के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। जबकि आयरलैंड (4 मैच, एक जीत) पांचवें स्थान पर बना हुआ है।
अपने उलटफेर के लिए मशहूर आयरिश टीम ने कैरेबियाई आक्रमण का बखूबी सामना करते हुए काफी देर तक मैच में रोमांच बनाए रखा। हालांकि टीम की शुरुआत खराब रही थी और पाल स्टर्लिग [5] बेन सुलेमान की गेंद पर डैरेन सैमी के हाथों लपके गए। कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड एक बार फिर बल्लेबाजी में अपना बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वह टीम के 42 रन के स्कोर पर 34 गेंदों में 12 रन बनाकर सैमी की गेंद पर कैच आउट हो गए। जोएस ने नील ओ ब्रायन के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई। लेकिन नील 25 रन बनाकर बेन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद जोएस ने विल्सन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 177 रन तक ले गए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाज जिस अंदाज में खेल रहे थे उससे लग रहा था कि यूरोपीय टीम विश्व कप में एक और उलटफेर कर देगी। लेकिन जोएस 106 गेंदों में नौ चौके लगाने के बाद 84 रन बनाकर आउट हो गए।
जोएस के बाद टीम को केविन से एक और महान पारी की उम्मीद थी लेकिन वह पर खरे नहीं उतरे और मात्र पांच रन बनाकर सैमी की गेंद पर पोलार्ड की गेंद पर कैच आउट हो गए। दूसरे छोर पर टिके विल्सन अब अकेले पड़ गए क्योंकि कोई उनका साथ नहीं दे रहा था। परिणामस्वरूप विल्सन भी 61 रन बनाने के बाद सैमी की गेंद पर पगबाधा हो गए। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 49 ओवर में आउट हो गई। एक समय आयरलैंड के 177 रन पर चार विकेट थे लेकिन अगले छह विकेट मात्र 54 रन बनाकर आउट हो गए।  बल्ले से असफल रहे विंडीज कप्तान डैरेन सैमी ने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
इससे पहले आयरलैंड ने टास जीतकर वेस्टइंडीज टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। डेवोन स्मिथ (107) के साथ शिवनारायण चंद्रपाल (35) ने पारी की शुरुआत की। पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते क्रिस गेल इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाए। स्मिथ और चंद्रपाल ने वेस्टइंडीज को संभली हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। आयरलैंड को पहली सफलता केविन ने चंद्रपाल को आउट करके दिलाई। इसके बाद विंडीज के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते गए। हालांकि स्मिथ एक छोर संभाले हुए थे। स्मिथ ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रनों की जबर्दस्त शतकीय पारी खेली। स्मिथ के बाद पोलार्ड ही आयरलैंड गेंदबाजों का सामना कर सके। रामनरेश सरवन 10 रन बनाकर दहाई का आंकड़ा छूने वाले चौथे और आखिरी कैरेबियाई बल्लेबाज थे। एक छोर से विकेटों के पतने के बावजूद पोलार्ड ने प्रहार जारी रखा और मात्र 35 गेंदों में पचासा पूरा किया। आयरिश टीम के लिए केविन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 71 रन देकर चार विकेट निकाले।
------------------------------------------------
स्कोर कार्ड
वेस्टइंडीज                                           रन    गेंद    4    6
स्मिथ बो के ओब्रायन                           107    133    11    1
चंद्रपाल कै पोर्टरफील्ड बो केओब्रायन    35    62    3    0
ब्रावो बो के ओब्रायन                             0    3    0    0
सरवन कै मूनी बो डोकरेल                    10    19    1    0
पोलार्ड कै रैनकिन बो मूनी                   94    55    8    5
सैमी कै डोकरेल बो के ओब्रायन             4    3    1    0
थामस कै एन ओब्रायन बो रैनकिन       2    8    0    0
रसेल बो मूनी                                      3    7    0    0
मिलर नाबाद                                     5    6    6    0
बेन रनआउट                                     2    1    0    0
रोच कै स्टर्लिंग बो बोथा                      1    2    0    0
अतिरिक्त : 12, कुल : 50 ओवर में 275 रन (आलआउट)।
विकेटपतन : 1-89 (चंद्रपाल, 24.2), 2-89 (डैरेन ब्रावो, 24.5), 3-130 (रामनरेश  सरवन, 31.6), 4-218 (डेवोन स्मिथ, 42.3), 5-222 (डैरेन सैमी, 42.6), 6-228 (डेवोन थामस, 44.6), 7-267 (कीरोन पोलार्ड, 48.1), 8-267 (आंद्रे रसेल, 48.2), 9-272 (सुलेमान बेन, 49.2), 10-275 (केमर रोच, 49.6).  
गेंदबाजी : बोयड रैनकिन 10-1-35-1, कुसैक 7-1-22-0, जान मूनी 9-0-58-2, आंद्रे बोथा 10-0-56-1, केविन ओब्रायन 9-0-71-4, पाल स्टर्लिंग 2-0-9-0, जार्ज डोकरेल 3-0-15-1 .
आयरलैंड                                                रन    गेंद    4    6
पोर्टरफील्ड कै रामपाल बो सैमी                11    34    2    0
स्टर्लिंग कै सैमी बो बेन                           5    6    1    0
जोयसे बो रसेल                                     84    106    9    0
एन ओब्रायन बो बेन                              25    31    2    0
विल्सन पगबाधा बो सैमी                     61    62    6    1
के ओब्रायन कै पोलार्ड बो सैमी              5    9    0    0
कुसैक स्टंप्स थामस बो बेन                 2    5    0    0
मूनी बो रोच                                       6    7    1    0
बोथा रनआउट                                   0    7    0    0
डोकरेल बो बेन                                 19    19    3    0
रैनकिन नाबाद                                 5    9    0    0
अतिरिक्त : 8,   कुल :  49 ओवर में 231 रन (आलआउट)।  
विकेटपतन : 1-6 (पाल स्टर्लिंग, 1.4), 2-42 (पोर्टरफील्ड, 11.6), 3-86 (एन ओब्रायन, 20.6), 4-177 (जोयसे, 37.3), 5-187 (केविन ओब्रायन, 39.4), 6-199 (विल्सन, 41.4), 7-199 (कुसैक, 42.2), 8-201 (बोथा, 43.4), 9-215 (जान मूनी, 45.5), 10-231 (डोकरेल, 48.6).  
गेंदबाजी : केमर रोच 8-0-34-1, सुलेमान बेन 10-0-53-4, डैरेन सैमी 10-3-31-3, आंद्रे रसेल 10-2-37-1, कीरोन पोलार्ड 5-0-32-0, निकिता मिलर 6-0-40-0.
--------------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment