0 एशियन ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने थाईलैंड रवाना
0 प्रदेश के नवीन साहू टीम के कोच बनाए गए
 |
मुंबई में भारतीय टीम को प्रशिक्षण देते नवीन साहू. |
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चार कयाक खिलाड़ियों का चयन भारतीय कयाकिंग टीम में हुआ है। चारों खिलाड़ी थाईलैंड के पट्टाया में 5 से 8 फरवरी तक होने वाली एशियन ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन साहू को भारतीय टीम के कोच बनाए गए हैं। चारों खिलाड़ी व कोच थाईलैंड रवाना हो गए हैं।
 |
नवीन साहू. |
19 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम में छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी प्रमोद फरिकार व धनेश्वर फरिकार का चयन हुआ है। इसी तरह 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम में प्रदेश की शिवांगी ठाकुर व कौशल नंदिनी शामिल हैं। चारों खिलाड़ियों का चयन मुंबई में हुई नेशनल ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें चारों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी तरह प्रदेश कयाकिंग टीम के कोच व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन साहू को भारतीय महिला व पुरुष दोनों टीमों के कोच बनाए गए हैं। भारतीय टीम को कोच बनाए जाने पर नवीन ने कहा कि यह उनके लिए खुशी की बात है कि भारतीय महासंघ ने उन पर भरोसा किया। एशियन चैंपियनशिप में भारत को कयाकिंग का पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले नवीन ने कहा कि यह उनके लिए खुशी की बात है। भारतीय टीम की प्रैक्टिस अच्छी है। टीम के पदक जीतने की उम्मीद है।
No comments:
Post a Comment