0 एशियन जंप रोप चैंपियनशिप के पहले दिन छग के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य समेत आठ पदकों पर जमाया कब्जा
 |
पदक के साथ राजदीप सिंह (बांये से दूसरे) और दिव्यांश. |
रायपुर। नेपाल के काठमांडू में चल रही प्रथम एशियन जंप रोप चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय टीम के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य समेत कुल आठ पदक जीते। इनमें छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजदीप सिंह हरगोत्रा ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम हैट्रिक लगाई।
छत्तीसगढ़ जंप रोप एसोसिएशन के सचिव अखिलेश दुबे ने बताया कि चैंपियनशिप के पहले दिन मास्टर इवेंट के अंडर-10, 12, 14, 16, 18, 20 व 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के मुकाबले हुए। राजदीप सिंह ने अंडर-20 के 30 सेकंड स्पीड में पहला स्वर्ण जीता।
राजदीप ने इसी वर्ग के डबल अंडर और 3 मिनट एंडुरेंस वर्ग में भारत के लिए दो स्वर्ण और जीते।
अंडर-16 वर्ग के 30 सेकंड स्पीड में छत्तीसगढ़ के दिव्यांश झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए चौथा स्वर्ण जीता।
 |
पदक के साथ अभिजीत (बांये) और हिमांशु (दांये). |
इसी तरह अंडर-14 बालकों के 30 सेकंड स्पीड वर्ग में अभिजीत मोहदीकर ने भारत के लिए रजत व हिमांशु बिटुरवार ने कांस्य पदक जीता। डबल अंडर इवेंट में अभिजीत ने अपने व भारतीय टीम के लिए दूसरा रजत पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में हिमांशु बिटुरवार ने अपने लिए भी दूसरा कांस्य पदक जीता।
इस टूर्नामेंट में मेजबान नेपाल समेत भारत, पाकिस्तान व बांग्लादेश के 150 महिला-पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसका समापन 18 जुलाई को होगा।
No comments:
Post a Comment