0 24 सदस्यीय टीम छग के 12 खिलाड़ी शामिल
0 काठमांडू में होने वाली साउथ एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 12 खिलाड़ियों का चयन भारतीय जंपरोप टीम में हुआ है। यह पहला मौका है कि जब छत्तीसगढ़ से एक साथ इतने खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। 24 सदस्यीय भारतीय टीम में आधे खिलाड़ी सिर्फ छत्तीसगढ़ से हैं। चयनित खिलाड़ी नेपाल की राजधानी काठमांडू में 15 से 19 जुलाई तक होने वाली साउथ एशियन जंपरोप चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
भारतीय बालक टीम में प्रदेश के आठ खिलाड़ी चुने गए हैं, जिनमें रायपुर से अनुराग भट्टाचार्य, अनुभव पंथेरे, रक्षक वाजरे, अमन ध्रुव, उत्कर्ष त्रिपाठी व यश रूपरेला, राजनांदगांव से हर्ष रामटेके तथा बिलासपुर से मोहन निषाद शामिल हैं। इसी तरह भारतीय बालिका टीम में प्रदेश की चार लड़कियों ने जगह बनाई। इनमें रायपुर की धनशिखा मेथानी व ओमकारेश्वरी तथा महासमुंद की अनिता साहू व अंबा साहू शामिल हैं।
इन सभी खिलाड़ियों का चयन उड़ीसा के बरगढ़ में हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 9 रजत व 7 कांस्य पदक जीते थे। प्रदेश जंपरोप संघ के महासचिव अखिलेश दुबे ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों से साउथ एशियन चैंपियनशिप में पदक की उम्मीद है। अब तक सभी राष्ट्रीय स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतने में कामयाब रहे हैं।

No comments:
Post a Comment